रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। मरदह इंस्पेक्टर बलवान सिंह को हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित सिंह से उलझना भारी पड़ गया।

पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने उन्हें मंगलवार रात्री लाईन हाजिर कर दिया।

बतादें की धरावर कला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मरदह थाने प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह से उलझ गये इसका नतीजा ये हुआ की कप्तान ने उन्हें लाईन हाजिर कर दिया।

धरावर कला में मुख्यमंत्री पुर्वांचल एक्सप्रेसवे निरीक्षण के बाद जनसंवाद का कार्यक्रम था।इसी कार्यक्रम में अमित सिंह भाग लेने जा रहे थे।तभी मरदह इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने  उन्हें रोक दिया ।

बतादें की अमित सिंह जमानियां विधायक सुनीता. सिंह के काफी करीबी माने जाते है।हालांकि बलवान सिंह का किसी से उलझना नई बात नहीं है।बलवान सिंह जब कासिमाबाद कोतवाल थे।तब भी वो किसी ना किसी से उलझते रहते थे।बलवान सिंह का  कासिमाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उलझते रहते थे। 

हालांकि हर बार बलवान सिंह कप्तान के गुस्से का शिकार होने से बच जाते थे।लेकिन इस बार उलझना बलवान सिंह को भारी पड़ा और वो लाईन हाजिर हो गये।