रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे का पुरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।जहां लोग जाती धर्म तोड़ चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम मंदिर निर्माण में अपने शक्ति अनुसार हर कोई दान दे रहा है।इसी के तहत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भी ये अभियान चलाया जा रहा है।यहां भी लोग जाती धर्म तोड़ लोग मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे है।



मंदिर निर्माण में जखनियां निवासी शाहिद ने भी सहयोग किया है।

शाहिद ने कहा की लोगों को मानवता का मिशाल पेश करना चाहिए जाती धर्म से कोई लेना देना नहीं है।इश्वर एक है सभी को मिलकर रहना चाहिए शाहिद ने कहा की नेक कार्य में सभी लोगों को भाग लेना चाहिए। हम भारत देश में रहते है यहां सभी लोग स्वतंत्र है।इस देश में सभी धर्मों के लोग रहते है। शाहिद ने कहा की सभी को मिलजुलकर ऐसे पुण्य काम मे सहयोग करना चाहिए।

इस मौके पर दिनेश यादव, पारस राय,आनंद मिश्रा,प्रशांत सिंह,सर्वेश पांडेय,राजेश यादव,शिवशंकर चौहान योगेंद्र सिंह,अशोक चौहान आदि लोग शामिल थे।