रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।गाजीपुर जिले के नगसर थाने के नूरपूर में ब्राह्मण परिवारो को थाने लेजाकर बुरी तरह पिटने के मामले मे जिले के पुलिस कप्तान कार्यवाई करते हुए आरोपी नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को तत्काल लाईन हाजिर कर दिया। आप को बता दे की कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक कोरोना पाजिटिव पाये गये थे,जो इलाज कराने लखनऊ गये हुए थे।पुलिस कप्तान स्वस्थ होकर शनिवार को ही गाजीपुर आ गये.व अपना कार्य भार संभाल लिया वहीं कप्तान ने कहा की इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके उपर सख्त कार्यवाई की जायेगी।
इस पुरे प्रकरण की सीओ व एसडीएम जांच करेंगे आप को बता दे की बीते दिनो नगसर थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी अजय पान्डेय व उनके परिवार को नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा जबरन थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा गया था।और फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन सभी को जेल भेज दिया गया था, ये दृश्य जिसने भी देखा सब सन्न रह गये, लोगों ने कहा की ऐसी बर्बरता पुलिस कैसे कर सकती है।क्या पुलिस न्यापालिका से उपर हो चुकी है,वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने कहा की ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर देना चाहिए जो कार्यवाई के नाम पर बर्बरता करते हैं।जब इस पुरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री आफिस पहुंचा तो तुरंत इस घटना को संज्ञान मे लेते हुए कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया,तो वहीं जिलाधिकारी डाक्टर ओमप्रकाश आर्य पीड़ित परिवारों से मिले और पुरे मामले से अवगत हुए जिलाधिकारी ने कहा की दोषी पुलिस कर्मियों के उपर सख्त कार्यवाई की जायेगी।प्राप्त सुचना के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला रविवार को पिड़ित परिवारों से मिलने उनके घर जा सकते है ।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know