(शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी)
नई दिल्ली।पिछले कुछ महीनों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई कलाकारों ने आत्महत्या का कठोर कदम उठाकर अपनी जान दे दी.अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी कलाकार अनुपमा पाठक का नाम भी जुड़ गया. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि अनुपमा के आत्महत्या करने के चार दिन बाद इस बात की जानकारी लोगों को मिली. अनुपमा ने मुंबई के अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी. समाचार एजेंसी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के दहिसर में स्थित अपने फ्लैट पर यह कठोर कदम उठाया।
एक्ट्रेस अनुपमा ने 40 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. सुसाइड से एक दिन पहले वे सोशल मीडिया फेसबुक में लाइव आईं थी लोगों से बात की थी.बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर किन कारणों की वजह से उन्होंने कदम उठाया.
वीडियों में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया था. सूत्रों की मानें तो जिस कमरे में उन्होंनें फासी लगाई वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा था, “यदि आप किसी को अपनी समस्या बताते हैं कि आप जान देने के बारे में सोच रहे हैं तो, कोई भी आदमी चाहे वह कितना अच्छा दोस्त क्यों न हो, वह आपसे दूर रहने को कहेगा, ताकि आपके मरने के बाद वह मुसीबत में न पड़ जाए. और साथ ही वह आपका दूसरों के सामने अनादर करेगा और मजाक उड़ाएगा।
कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैंने एक दोस्त के कहने पर मलाड की एक प्रोड्यूसर कंपनी पर दस हजार रुपये लगाए थे.कंपनी ने दिसंबर तक देने के लिए कहा था लेकिन वो मेरे पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know