चंड़ीगढ : पंजाब में एक लुधियाना जिले के खन्‍ना से एक चौंकाने वाली खबर आई है।  यहां एक पत्‍नी ने अपने पती पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवाया है। 
 पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक शादी के एक माह बाद ही थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसका उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। मना करने पर उसे तरह-तरह से प्र‍ताडि़त भी करता है।  आखारकार तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया।     विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने व धमकियां देने के आरोप में विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जाता है।
विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2020 को उसकी शादी खन्ना के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लगा। वह उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने पर वह उसे धमकियां भी देता। इससे परेशान होकर उसने अपने परिवार को यह सारी बातें बताई।
थाना सिटी के एसएचओ  हरविंदर सिंह  ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।  फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।