![]() |
| शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी |
नई दिल्ली।देश के आंध्र प्रदेश की ईस्ट गोदावरी जिले में अपराध का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक शख्स हाथों में कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। शख्स ने पुलिस से कहा कि वह अपने दामाद की हत्या करके आया है। यह उसका सिर है। थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अन्नावरम थाने के इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि घटना रौतुलपूड़ी मंडल के डीजेपुरम की है। यहां गांव में रहने वाले पल्ला सत्यनारायण (56) की बेटी पावनी का विवाह लक्ष्मण (25) नाम के युवक से हुआ था। पावनी की दस महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पावनी की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियां सत्यनारायण के पास ही रह रही थीं।
बेटियों को ले जाने के लिए नहीं हुआ तैयार
9 अगस्त को पावनी के मरने के बाद कोई संस्कार होना था। लक्ष्मण देर रात अपनी ससुराल पहुंचा। यहां उसने अपने ससुर के साथ बैठकर शराब पी। दोनों ने खाना खाया। सत्यनारायण ने लक्ष्मण से अपनी दोनों बेटियों को ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
ससुर से कहा कराएं दूसरी शादी तो आया गुस्सा
लक्ष्मण ने अपने ससुर से कहा कि वह उसकी दूसरी शादी कराए। उसने कहा कि जब वह उसकी दूसरी शादी करा देगा, वह तब ही बेटियों को अपने साथ ले जाएगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर सत्यनारायण ने लक्ष्मण का सिर धड़ से अलग कर दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
घटना के बाद उसे एहसास हुआ कि उसने अपने दामाद की हत्या कर दी है। उसने लक्ष्मण का सिर उठाया और धड़ वहीं छोड़कर थाने पहुंच गया।पुलिस ने सत्य नारायण के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know