शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी
बलिया। जिले के देवरिया-मऊ की सीमावर्ती सरहद के प्रमुख व्यापारी केन्द्र बिल्थरारोड की ओरिएंटल बैंक अब पीएनबी की शाखा मे नवागत असिस्टेंट मैनेजर राहुल कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आने से बैंक के खातेदारो से लगायत नगर के व्यापारियों मे हर्ष ब्याप्त है। इसके पूर्व राहुल कुमार बलिया की शाखा मे उनका कार्यकाल काफी लोकप्रिय रहा है।

जिले के बिल्थरारोड नगर की तिनमुहानी स्थिति ओरिएंटल (PNB) बैंक की शाखा मे स्थानांतरित असिस्टेंट मैनेजर के कार्यशैली से खातेदार व व्यापारी नाखुश थे वह अपने पद की काम करने मे हिलाहवाली का सहारा अपना कर टाइम पास करते रहे। जिससे बैंक की ऋण विभाग का कार्य पूर्णरूप से प्रभावित हो गया था। यही नही बिल्थरारोड के अनेक व्यापारियो से लोन करने के बहाने उसने मोटी रकम की बीमा आदि करवा कर ॠण देने की कागजी कार्रवाई की दौर के  अतिरिक्त कुछ भी हासिल नही हुआ।जिसके परिणामस्वरूप बड़े व छोटे व्यापारी भौकाली व फर्जी आश्वासन का शिकार होकर दूसरे बैंक का सहारा लेने लगे।अपने पद पर रहकर टाइम पास करने वाले असिस्टेंट मैनेजर की तबादला से लोगो मे प्रसन्नता व्याप्त है। 

नवागत असिस्टेंट मैनेजर राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि बैंक का उद्देश्य है आम-आदमी की व्यवसाय को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि यदि ॠणकर्ता समय के साथ ॠण की अदायगी करते रहे तो बैंक की हर योजना का लाभ ॠणकर्ता को मिलता रहेगा। बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बकायदारो से ॠण की अदायगी समय के साथ करने का अनुरोध किया है। बिल्थरारोड के अन्य बैंको की तुलना मे भले ही ॠण वितरण मे यह बैंक सबसे पीछे रही हो किन्तु बैंक की बीमा योजना मे रीजनल सर्कल मे सबसे ऊपर बैंक की यह शाखा रही है।