मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो

  • मऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
  •  मुख्तार के करीबी कोल माफिया उमेश सिंह पर हुई 
  • कार्रवकार्रवाई
  • उमेश व उनके भाई मिलकर चलाते थे त्रिदेव ग्रुप नाम से कंपनी


लखनऊ/मऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का जैकेट मार्केट और विधायक मुख्तार अंसारी गैंग  पर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।   इस बार भी मऊ जिले में मुख्तार के गुर्गे का माँँल सीच कर दिया गया है ।  इसकी पुष्टि खुद मऊ जनपद के एसपी अनुराग आर्य ने की है । 
   बता दें कि बीएसपी के इस बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।   इसके साथी एक एक करके एन्काउन्टर में मारे जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही मुख्तार के एक साथी की कोपा में स्थित करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज कर दी गई थी।   अभी चार दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के शूटर और पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल आरोपी हनुमान पांडे को यूपी एसटीएफ की टीम ने लखनऊ के सरोजनी नगर में मार गिराया था। 

 5.5 करोड़ का शॉपिंग कंपलेक्स सीज
 पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीओ सिटी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली, सरायलखंसी और दक्षिणटोला एवं स्वॉट टीम ने मुख्तार के गुर्गे उमेश सिंह के मलिकाना हक वाले 3400 वर्ग मीटर भूखंड पर निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जिसकी मौजूदा कीमत करीब 5.5 करोड़ है सहित तमाम संपत्तियों को जब्त किया है।


1 करोड़ के वाहन भी जब्त
इसके अलावा पुलिस ने करीब एक करोड़ मूल्य के आठ वाहनों (फोर्ड एंडेवर-1, हुंडई क्रेटा-2, इंडिका-1, ट्रक-1, मोटरसाइकल-3) को भी जब्त किया है। 

एसपी आर्य के मुताबिक लगभग 6.5 करोड़ कीमत की प्रॉपर्टी जब्त कराई गई है। उन्होंंने बताया कि उमेश  सिंह त्रिदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी/त्रिदेव कोल डिपो/ त्रिदेव ग्रुप का संचालन अपने भाई राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह के साथ मिलकर करता रहा है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
मऊ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार के करीबी कोयला माफिया उमेश सिंह,राजन सिंह और उनके त्रिदेव ग्रुप की 6.5 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज की गई है।