(शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी)
लखनऊ/पटना।बिहार के सुपौल जिले के लक्ष्मीनिया पंचायत में पंचायत समिति की सदस्य के पति को गांव की ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की है.गांव के लोगों ने पुरुष और महिला को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा. इसके बाद दोनों को आधा गंजा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें,बिहार की सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनियां के मौजूदा पंचायत समिति की एक सदस्य के पति को गांव की ही एक महिला के घर में ग्रामीणों ने देर रात आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया. फिर स्थानीय लोगों एवं पंचायत में सरेआम समाज के सामने उनके बाल और मूंछ मुंडवाई गई और रस्सी से बांधकर जमकर पीटा.
महिला और पुरुष को जमकर पीटा
पीड़ित पुरुष का अपने पड़ोस के ही एक महिला के घर पहले से आना जाना था. जिसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को भी थी.महिला का पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है. जो पिछले 8 महीने से घर नहीं आया है. सोमवार रात भी उक्त पुरुष महिला के घर गया हुआ था. आस-पास के लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के सामने उनसे दंड पूर्वक माफीनामा लिखवाया गया एवं उनके बाल और मूंछ को आधा काट दिया गया. साथ ही महिला को एक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. लेकिन कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know