• मामला लुधियाना के थाना-जमालपुर के थानेदार द्वारा-रिश्वत लिए जाने का
  • जाँच पड़ताल प्रभावित होने की वजह डरे,इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को लिखा पत्र। 
 मनोज दुबे, लुधियाना : थाना -जमालपुर मे तैनात थानेदार द्वारा मारपीट के मामले में नामजद आरोपी की जमानत के लिए उसकी पत्नी से उक्त थानेदार दस हजार रुपये रिश्वत लेते समय विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ काबू करने के कथित मामले में कथित आरोपी थानेदार की ऊंची राजनितिक व बिभागीय मे काफी पहुँच होने की वजह से पीड़ित पछ  जाँच के प्रभावित होने की वजह डर से डायरेक्टर इंफोर्समेंट विंग जालंधर को पत्र लिखा है।

थानेदार की नेताओं तक पहुंच
   इस मामले में सम्बंधित जानकारी देते हुए अजय तिवारी ,व कॉमरेड विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मजबूर लोगो से रिश्वत लेने वाला पंजाब पुलिस  की वर्दी को दाग-दार कर देने वाला थानेदार जसविंदर सिंह की कुछ राजनितिक ,बिभाग,व कई जगह काफी पहुँच होने की वजह से, कुछ पुलिस अधिकारी,व बिभाग के कुछ मुलाजिम आरोपी थानेदार को बचाने के काफी प्रयास करने में लगे हुए हैं।ताकि उक्त आरोपी थानेदार की विजिलेंस विंग टीम की जाँच पड़ताल होने से बच जाये।उक्त थानेदार व परिवार सदस्यो व बच्चो का जायदात की निष्पछ जाँच पड़ताल किया जाये।इंफोर्समेंट डायरेक्टर (ई०डी०)जालंधर को पत्र लिखा है।उन्हें पूरा विश्वास है कि (ई०डी०)द्वारा निष्पछ जाँच होने पर उक्त भरष्ट अधिकारी बड़ी बेनामी सम्पति की जाँच का खुलासा हो सकता है।