वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सड़क किनारे एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यूपी की गला रेत कर हत्या की गई है युवती का शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ था और उसके चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।  हालांकि मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव अठगांव मेला की बारी कघ बताई जा रही है।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची भदोही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 बताया जा रहा है कि यह गांव अठगंवा मेला का बारी मे एक 20 वर्षीय लड़की का शव पड़ा हुआ था और उसके पास खून बिखरा हुआ था ।। मौके पर पहुंची थाना भदोही पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई । पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है । थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।