चंडीगढ़ :  लुधियाना जिले के खन्‍ना की तहसील पायल में दो लोगों ने एक १४ वर्षीय किशोरी के साथ दुष्‍कर्म कर उसकी वीडियो बनाई।  अब थाना पायल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   आरोपित फिलहाल फरार बताए जाते हैं।  थाना पायल पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक  आरोपितों की पहचान विनय पाल निवासी गांव जल्लाह और विक्की निवासी पायल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पायल की एक 14 साल की लड़की को जबरन कार में बिठाया। और उसे किसी निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने लड़की की अश्लील वीडियो भी बनाई और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।
पीडि़ता के मुताबिक वह  किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची और सारी बात परिजनों  को बताई। उसके बाद लड़की के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया।  थाना पायल के एसएचओ करनैल सिंह  ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  फिलहाल दोनो आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। जल्‍द ही उन्हें  काबू कर लिया जाएगा।