मऊ : उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ा माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे अंकुर राय के साथी किफायतुल्लाह की संपत्ति को उत्तर प्रदेश सरकार ने जप्त कर लिया है । यह संपत्ति करीब ₹770000 की बताई जा रही है। अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के तहत थाना कोपागंज पुलिस ने कार्रवाई की है । बताया जा रहा है कि मऊ जनपद के थाना कोपागंज निवासी किफायतुल्ला माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अंकुर राय का साथी है । पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अवैध अथवा आपराधिक तरीके से अर्जित की गई करीब ₹7,70,000 की संपत्ति को थाना कोपागंज पुलिस ने प्रशासन के आदेश पर धारा 14 ए गैंगस्टर एक्ट के तहत कर ली है। इसमें चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं।
यह संपत्ति हुई है जब्त
थाना कोपागंज पुलिस के मुताबिक किफायतुल्ला की जबकि गई संपत्तियों में थाना क्षेत्र के गांव काछी कलांं में आरजी नंबर 238 रकबा 0.3332 हेक्टेयर भूमि कुल कीमत करीब ₹7,00000 और चल संपत्ति में 70,000 हजार रुपये की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 26 11 किया गया है। थाना पुलिस के मुताबिक जब्ती गई अचल संपत्तियों पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।
25000 का इनामी है किफायतुल्ला
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंगस्टर किफायतुल्लाह ₹25000 का इनामी बदमाश इसके खिलाफ इसी वर्ष 26 मई को दिन के तहत केस दर्ज किया गया था। आप को बता दें कि इस समय 25000 का इनमिया किफायतुल्ला सलाखों के पीछे है।
ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई
एक्शन में आई योगी सरकार मुख्तार लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी गाजीपुर में मुख्तार के कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकार ने उनकी चल अचल संपत्ति जप्त कर रखी है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know