लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरपुर नगर में एक सात वर्षीय बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारकपुर का बताया जा रहा है । मामले के अनुसार बच्ची को गांव से उठाकर गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी हत्या की गई है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है।
खेलते समय गायब हुई बच्ची
सूत्रों के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते खेलते वह अचानक लापता हो गई । बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन बच्ची का शव गांव के बाहर जंगलों के पास स्थित गन्ने के खेतों में मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मंसूरपुर पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाने के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपितों को जल्द से जल्द काबू कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएं की मौत के कारण
थाना मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know