गोरखपुर : जिले के बांसगांव तहसील के गांव बहोरवा में देर रात गोली चलने से क्षेत्र में संसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गोली युवक के कंधे में लगी है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोगों का कहना है कि दो पक्षों में पैसे के लेनदने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में एक व्यक्ति ने गोली चला दी। जो जितेंद्र यादव के कंधे में जा लगी। फिलहाल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं थाना बांसगांग मामले की तफतीश करने में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know