लखनऊ :  उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में जिला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
  बताया जा रहा है थाना क्षेत्र खैरगढ़ नायकपुर गांव निवासी २० वर्षीय रवि यादव ने कई हथियारों और कारतूस के साथ अपनी फोटो शोसल साइट्स, फेसबुक आदि पर डाला था। जब यह मामला थाना खैरगढ़ के पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया कि आखिरकार इतने असलहे और सिक्‍का कहां से आए और हथियारों के साथ फोटो फेशबुक पर अलोड करने वाला युवक कौन है।  
  आशंकाओं से घीरी पुलिस तमाम जानकारियों को एकत्र करती हुई थाना खैरगढ़ पुलिस गांव नायकपुर पहुंच गई और आरोपित युवक को काबू कर लिया। कहा जा रहा है कि  युवक की गिरफ्तारी होती इससे पहले ही उसने फेसबुक से अपनी असलहे वाली सभी फोज डिलीट कर दी। 
  इस सबंध में एपी देहात राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक फोटो फेसबुक  पर वायरल हुई थी।  इसमें बहुत सारे हथियारों और सिक्‍कों के साथ एक युवक दिख रहा था।  जब इसकी जांच पड़ताल की गई तो फोटो वायरल करने वाले युवक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई।  


पूर्व ग्राम प्रधान ने दिया था तमंचा

एसपी ने बताया कि जब रवि यादव से कड़ाई से पूछताछ की कई तो उसने बताया कि वह अपने गांव के ही पूर्व प्रधान पिंकू के यहां सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।  पिंकू ने ही उसे देसी पिस्‍तौ (तमंचा) दिया था।  और अन्‍य पिस्‍टल और सिक्‍ के दिख रहे हैं वह किसी अन्‍य फेसबुक से कापी करके अपलाड किया था। एसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपित रवि और पिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

राइफल और तमंचा बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक से एक लाइसेंसी राइफल और और एक कट्टा मरामद किया गया है।  फिलहाल दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।