रजनीश कुमार मिश्र , गाजीपुर : बदमाशों के हौशले इतने बढ़ गये हैं,की पुलिस टीम पर हमला करने से बाज नहीं आ रहें है। कानपुर के बाद अब उत्तर प्रदेश.के गाजीपुर जिले से ये मामला प्रकाश में आया है। जहां एक बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश के परीजनों द्वारा हमला किया गया है।,हालांकि बदमाश को पुलिस ने तो पकड़ लिया ।
लेकिन परीजनों द्वारा पुलिस टीम से हाथापाई के दौरान बदमाश भागने में कामयाब हो गया।
नगसर थाने क्षेत्र के नूरपुर का मामल
नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की बीती रात सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका नाम अमित हैं।वो असलहे के साथ घुम रहा है,जिससे गांव के लोग दहशत में हैं,की कहीं कोइ घटना ना कर दे इसी सूचना के आधार पर पुलिस असलहा लेकर घुम रहें बदमाश को पकड़ने गई ।अमित नामक बदमाश को पकड़ भी लिया गया और गाड़ी में बैठा भी लिया गया लेकिन उसके परीजनो द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
पुलिस टीम.से हाथापाई के दौरान बदमाश हुआ फरार
नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की बदमाश अमित कुमार के परीजनों ने अमित को थाने ले जाते समय पुलिस टीम से हाथापाई करना शुरू कर दिया।इस दौरान मौका पाकर अमित पुलिस की गाड़ी से भाग निकला इस दौरान पुलिस की दुसरी टीम भी मौके पर पहुंच गई।और टीम पर हमला करने वाले 9लोगों को पकड़ कर थाने लेकर चली आई, थानाध्यक्ष रमेश कुमार नाम बताया की पुलिस टीम पर हमला करने और अभियुक्त को भगाने के सहयोग करने के आरोप में सभी 9लोगों का चलान किया जा रहा हैं।और फरार हुए अभियुक्त के तलाश में पुलिस टीम लगा दि गई हैं,जल्द ही फरार अभियुक्त को पकड़ लिया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know