लखनऊ :  तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फूलन देवी स्‍टाइल में एक लड़की वायरल  फोटो देख पुलिस के होश फाख्‍ता हो गए।  फेसबुक पर वायरल यह फोटो उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की बताई जा रही है। इस फोटो में एक युवती तमंचे और बंदूक के साथ फुलन देवी स्‍टाइल में बैठी हुई दिखाई दे रही है।  इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती और उसके साथी को हिरासत में ले एक बंदूक, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि यह मामला जिले के राठ कोतवाली कस्‍बे के दिवनपुरा मोहल्‍ले का बताया जा रहा है। मामले के अनुसार दिवनपुरा मोहल्‍ले की एक लड़की ने तमंचे के साथ एक फोटो फेशबुक पर पोस्‍ट की थी।  फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। और फोटो डालने वाले लड़की की तलाश करते हुए उसके घर तक पहुंच गई। थाना राठ पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो युवती ने बताया कि उसने अपने दोस्‍त निर्भय से तमंचा लेकर शौकिया तौर पर फोटो खिंचवाई और उसे फेशबुक पर वायरल कर दिया।  इस संबंध में एएसपी संतोष सिंह ने दोनों आरोपियों को केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।