गाजीपुर।गाजीपुर मे कोरोना के मरीजों मे लगातार इजाफा हो रहा है,गुरुवार को आये जाच रिपोर्ट में एसपी समेत कुल 24की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।जिससे जिले में हड़कंप मचा हुआ हैं ।तो वहीं पुलिस अधीक्षक के संक्रमित मिलने से पुलिस प्रशासन मे भी हड़कंप मच गया,सीएमओ जीसी मोर्य ने बताया की गुरुवार को आये जाच रिपोर्ट में एसपी समेत कुल 24 मरीज पाजिटिव मिले है।जीसी मोर्य ने बताया की जिले के सदर का एक,कासिमाबाद क्षेत्र के मेख का  एक,कासिमाबाद के सोनबरसा में एक,तो पुलिस लाईन में तीन के साथ सैयदबाड़ा में एक मासूम पाजिटिव पाई गई है।सीएमओ ने कहां की मरदह क्षेत्र के दो पुरुष समेत एक महिला पाजिटिव पाई गई है।तो वहीं मुहम्मदाबाद क्षेत्र से भी एक महिला व पुरूष संक्रमित पाये गये है।तो वहीं गाजीपुर के रौजा,सिकंदरपुर पीरनगर,खालिसपुर ,महिला जिला अस्पताल का एक पुरुष,पुलिस अधीक्षक, देवकली क्षेत्र से पचारा गांव से एक,गोपालपुर रेवतीपुर से एक ,डिलिया से एक,शहर के रुई मंडी से एक ,तो वहीं शहर के चुंगी से भी एक मरीज पाजिटिव मिला है।जीसी मोर्य ने कहा की इन सभी जगहो पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को रवाना किया गया है।पुलिस अधीक्षक के संक्रमित मिलने से जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों मे हड़कंप मचा हुआं है।