लखनऊ : तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो डालने का क्रेज युवाओं और युवतियों में तेजी से बढ़ रहा है । इसी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इस तरह अवैध हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो डाल कर हीरो बनने की कोशिश करने वाले प्यार लोगों को पुलिस हवालात की हवा खिला चुकी है। जिसमें एक लड़की भी शामिल है।
अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के थाना बिंबरा के गांव दानी खुर्द निवासी एक युवक ने तमंचे के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो वायरल की थी । यह मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही उसके कान खड़े हो गए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कट्टे के साथ फूलन स्टाइल में लड़की ने भी पोस्ट की थी फोटो अब खा रही जेल की हवा
हमीरपुर पुलिस के थाना कोतवाली राड बल्लापुर की एक लड़की ने भी सत्य के साथ फूलन देवी की स्टाइल में फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी। पुलिस जब उस लड़की तक पहुंची तो घिघियाने लगी। लड़की ने बताया कि उसने शौकिया तौर पर यह फोटो खिंचवाई थी। असला उसके दोस्त ने मुहैया करवाई थी । अब पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त को काबू कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लड़की के पास से एक तमंचा एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अपराध को बढ़ावा देने वाले इस तरह की फोटो को फेसबुक पर डालकर हीरो बनने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know