![]() |
| कंचन गुप्ता ब्यूरोचीफ |
पौआ-पौआ बटोरती पुलिस
शराब दुकानों में पीछे की खिडक़ी और शटर के नीचे से मदिरा बिक्री पर पुलिस या आबकारी अमला आंख मूंद कर बैठा रहा। वहीं पुलिस ने पौवा पौवा शराब जरूर बटोरी। रंगनाथ नगर थाना की पुलिस ने कलारी के पास झर्रा टिकुरिया में अजीत चौधरी 20 पाव देशी मदिरा जब्त किया। कैमोर पुलिस ने भटिया मोहल्ला में मनीष नायडू के कब्जे 15 पाव देशी मदिरा व राजेन्द्र केवट से 16 पाव देशी शराब जब्त किया।
बड़वारा में 13 हजार की कच्ची शराब पकड़ी
बड़वारा पुलिस द्वारा खमतरा तिराहा रोड ग्राम बिलायतकला में 13 हजार की कच्ची शराब पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने सूरज पिता सज्जन कोल व त्रिलोकी पिता सदन बर्मन को पकड़ा जो मोटरसाइकिल में शराब लेकर जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब व मोटर साइकिल जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know