शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.......
![]() |
| दुर्गेश कुमार गुप्ता |
शहडोल। जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत स्थित म.प्र. टूरिजम के द्वारा संचालित कैफेटेरिया जो बेडरा तिराहा में स्थित है। जिसका संचालन अप्रैल 2020 से किया गया है, सूत्रों की माने तो कैफेटेरिया में प्रशासन का महकमा ही नियमों की धज्जियां उडा रहा है, 21 जुलाई को राजस्व विभाग के जिम्मेदार वरिष्ठ पटवारी तरुण शर्मा राजस्व निरीक्षको एवं अन्य 25 व्यक्तियो के साथ पार्टी का आयोजन किया गया, जबकि जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के समारोह, विवाह समारोह पर पूर्णत: प्रतिबंध होने के बावजूद प्रशासन के जवाबदार ही नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है। जबकि ये वही जिम्मेदार प्रशासनिक अमला है जो कोविड-19 के नियमो की अवहेलना करने वालो पर सुबह चालान काटता है एवं शाम को स्वयं नियमो की अनदेखी करते हुए पार्टियो का आयोजन किया जाता है।
Click Here Download Now Jharokha Apk
Click Here Download Now Jharokha Apk



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know