रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए गाजीपुर जिलाधिकारी के फरमान आने के बाद वगैर मास्क के घुम रहें लोगो के खिलाफ अब पुलिस की निगाहें अब टेडी हो चुकी हैं।क्यो की वैश्विक महामारी कोरोना अब अपने शबाब पर है।जिसके वजह से जिले में रोज कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहें हैं।
बाराचवर चौराहे पर बगैर मास्क वालो का,किया गया चलान
जिलाधिकारी के आदेशों का पालन बरेसर पुलिस व बाराचवर चौकी की पुलिस सख्ती के साथ कराते हुए दिखीं।जहां वगैर मास्क के घुम रहे,लोगों का पुलिस ने चलान करने के साथ कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
बाराचवर चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी ने कहा की अगर कोई भी शासनादेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाई किया जायेगा।एस आई जितेन्द्र उपध्याय ने कहा की जिलाधिकारी के आदेश जो लोग पालन नहीं कर रहें हैं,उनके खिलाफ अब सख्त कार्यवाई किया जायेगा।
जिलाधिकारी के आदेश का अवहेलना करने वाले सावधान
बगैर मस्क व बेवजह घुमने वाले लोग अब सावधान हो जाये और घर से बाहर निकलते समय बगैर मास्क के न निकले नहीं तो पुलिस अब सख्त रुख अख्तियार कर चुकी हैं।जी हा बगैर मास्क लगाये और बेवजह बाहर निकले तो आप को भारी जुर्माना देना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know