
चंडीगढ़ : यहां एक महिला किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की 22 वर्षीय बेटी को ₹200000 में बेच दिया है अपनी तरह की यह अनोखी घटना पंजाब के बरनाला जिले की है। यह घटना 24 जून की बताई जा रही है।
बरनाला थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में के मुताबिक आरोपी महिला किराएदार करमजीत कौर ने अपने मकान मालिक मनप्रीत सिंह की 22 वर्षीय बहन को ₹200000 में बेच दी है। लेकिन, घटना के 2 माह बाद पुलिस अब तक युवती को नहीं ढूंढ पाई है। बताया जा रहा है कि थाना सिटी पुलिस पंजाब चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर चुकी है। लेकिन, लड़की का पता नहीं चल पाया है।
पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो खुला भेद
लापता युवती के भाई ने बताया कि लड़की को ढूंढने में किराएदार कर्मजीत कौर ने भी मदद की। लेकिन, उसे नहीं मालूम था कि उसकी बहन को कर्मजीत कौर ने हीं बेचा है। मनप्रीत सिंह ने बताया कि एक दिन आरोपी परमजीत कौर व उसके पति चंद्र लाल हैप्पी का आपस में विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर बता दिया कि उसकी बहन लापता नहीं हुई है। बल्कि, कर्मजीत कौर ने ही उसे कहीं छुपा कर रखा है। मनप्रीत सिंह ने बताया कि कर्मजीत कौर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी बहन को उसने ₹200000 में बठिंडा की एक महिला को बेच दिया है।
नशे इंजेक्शन लगाकर दो दिन बरनाला मे रखा
आरोपी ने बताया कि 2 दिन पहले नशे का इंजेक्शन लगाकर लड़की को बरनाला में रखा था। उसके बाद उसे जिले के गांव पंधेर में 8 दिन तक रखा गया। डीएसपी सिटी की लखविंदर सिंह ने बताया कि कर्मजीत कौर और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा और लड़की को बरामद कर दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know