अमृतसर - पंजाब के अृतसर जिले कस्बा अजनाला में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ दुपट्टे का फंदा बना कर खुदकशी कर ली।
यह घटना जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कस्बा अजनाला के गांव झंडेर की है। यहां प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटकता देख लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका दूर के रिश्तेदार थे। लोगों का कहना है कि गांव झंडेर के रहने वाले 24 वर्षीय दिव्यांग युवक और लड़की के बीच करीब छह माह से प्रेम संबंध थे। लड़की प्यार में इतनी पागल थी, उसने बीते छह माह से घर छोड़ दिया था और किसी रिश्तेदार के परस रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों ही परिवारों के लोग इसके लिए राजी नहीं थे।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना झंडेर पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएचओ अवतार सिंह ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आपस में प्यार करते थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know