कासिमाबाद, गाजीपुर : स्‍थानीय बाजार में अचानक गोली चलने से लोगों में अफरातफरी मच गई।  यह घटना कासिमाबाद बाजार में स्थित बंगाली मिठाई की दुकान के सामने घटी। पिस्‍टल से चली एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिल अजय सिंह के पैर में जा धंसी। बताया जा रहा है कि पिस्‍टल बंगाली स्‍वीटशॉप के सामने एक बोलेरो से उतरते समय जमीन पर गिरी।  इसी दौरान इस लोडेड पिस्‍टल से गोली चल गई।  घायल प्रिसिपल अजय सिंह को सिविल अस्‍पताल गाजीपुर में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि गोली चलने और घायल होने की सूचना उन्‍हें मिली है।  लेकिन, किसी ने कोई  तहरीर नहीं दी है।

बोलेरो से उतरते समय गिरी लोडेड पिस्‍ट
मामल के अनुसार थाना क्षेत्र कासिमाबाद के कटयां लहंग गांव स्थित इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल व प्रबंधक अजय सिंह अपनी बोलेरो से थाने से कुछ दूरी पर  गाजीपुर रोड स्थित बंगाली स्‍वीट शॉप के सामने उतरे।   गाड़ी से उतरते समय उनकी लाइसेंसी पिस्टल अचानक रोड पर गिर गई।  जमीन पर गिरते ही लोडेट पिस्टल से गोली चल गई जो अजय सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे जा धंसी। उन्‍हें तत्‍तकाल सिविल अस्‍पतला गाजीपुर ले जायाया गया।

सुभासपा से गाजीपुर  लोक सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं अजय सिंह
बताया जा रहा है कि अजय सिंह अपने परिवार के साथ गाजीपुर में रहते हैं। वह अक्सर अपने गांव आते-जाते रहते हैं। बताया जाता है कि अजय सिंह  एक बार सुभासपा के टिकट पर गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।