रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) गाजीपुर जिले मे शनिवार को आये कोरोना रिपोर्ट में एक मरीज ऐसा भी मिला जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखा।हम बात कर रहें हैं,गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील के जहां सैदपुर में नगर पंचायत के एक कर्मी कोरोना पाजिटिव पाया गया।जो घर घर जाकर हाउस टैक्स की सर्वे  कर रहा था।कर्मचारी की रिपोर्ट शनिवार को. पाजिटिव आई ।हाला की रिपोर्ट पाजिटिव आने से पहले ही उक्त कर्मचारी अपने घर जा चुकां था।

शनिवार को आई कोरोना मरीजो की रिपोर्ट
शनिवार को आये कोरोना मरीजों के रिपोर्ट में एक मरीज सैदपुर नगर के वार्ड 12 के इंदिरा नगर निवासी का रिपोर्ट पाजिटिव निकला जो नगर पंचायत कर्मचारी है।जो हाउस टैक्स का इस समय सर्वे कर रहा था,रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे  में हड़कंप मच गया।

वार्ड नंबर 14 मे भी कर चुकां है, ड्यूटी
नगर पंचायत के सभासद व अन्य कर्मियों ने बताया की इससे पहले नगर के वार्ड 14 मे भी उक्त कर्मचारी ड्यूटी कर चुके है।कोरोना पिड़ित कर्मचारी वार्ड नंबर चार मे भी गया था।
उक्त कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सभी जगह हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उक्त कर्मचारी को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पता चला की वो कोरोना पाजिटिव है।वहीं अधिसासी अधिकारी डाक्टर संतोष मिश्र ने बताया की एक सप्ताह पुर्व मोबाइल मेडिकल वैन आई थी।और सभी कर्मचारियों का जांच कराया गया था। जहां इनकी रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आई है।और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।संतोष मिश्र न बताया की उक्त कर्मी को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया है।

कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी नहीं दिखा लक्षण
सैदपुर मे मिले कोरोना पाजिटिव मरीज जो नगर पंचायत का कर्मी हैं।जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया।जिससे डाक्टर भी हैरान है।वहीं नगर वासियों ने कहा की कोरोना से खतरा अब और बढ़ गया है।क्यो की अब कोरोना मरीज मे कोई लक्षण भी नहीं दिख रहा हैं।