मिर्जापुर।बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात हैं।घर हो या खेत या सड़क आमतौर पर सांप आप को हर तरफ दिख जायेंगे लेकिन क्या आप सांप को जींस  के पैंट से निकलते हुए देखा हैं।दरअसल ये पुरा मामला मिर्जापुर जिले का हैं,जहां एक सोते हुए लड़के के पैट में सांप घुस गया  जब इस बात की जानकारी लड़के को हुई तो जान बचाने के लिए रात भर एक खम्भा पकड़ कर खड़ा रहां।सुबह सपेरे को बुलाकर लड़के के पैंट से साप को निकाला गया।संयोग अच्छा रहां की सांप ने लड़के को काटा नहीं सुचना के मुताबिक जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का हैं,जहां एक स्कूल में कुछ मजदुर सौभाग्य योजना के तहत कार्य कर रहें थे।इन्हीं में इलाहाबाद निवासी लवलेश भी था,लोगों ने बताया की रात को सोते समय करीब 12 बजे लवलेश के पैंट म़े सांप घुस गया।जैसे ही इसकी जानकारी लवलेश को हुई तो उसकी नींद खुल गई और रात भर 7घंटे एक खम्भा पकड़ कर खड़ा रहा ।सुबह होते ही वहां लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई,लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दिया।जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई ताकी किसी अनहोनी के चलते लड़के की जान बचाई जा सके ।लोगों ने बताया की पुलिस ने सपेरे को बुलाकर बड़ी मश्क्कत के बाद जींस पैंट काटकर सांप को निकाला गया और लवलेश की जान बच पाई।