पटना - बिहार इन दिनों कोरोना और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है।  बता दें कि नेपाल से आने वाली नदियां इन दिनों भारी उफान पर हैं।  जिससे बिहार के 11 जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं।  हजारों एकड़ जमीन जहां जलमग्‍न हो गई है, वहीं हजारों लोग सुरक्षित स्‍थानों की ओर पलायन कर गए हैं तो बहुत से लोग बाढ़ के पानी अभी भी घिरे हुए हैं। 
हालत हय है कि  कई जगहों पर बाढ़ से प्रभावित लोग नेशनल हाइवे के किनारे अस्थाई रूप से तंबू लगाकर जिंदगी काट रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को एक अनियंत्रित पिकअप वैन दरभंगा में केवटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 527 बी पर शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों पर चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्‍मी हो गए।  बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी पीकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।  घटना स्‍थल पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल भिजवा दिया।  फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर ही है।