अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी गई ।। इनमें से तीन की मौत मौके पर ही हो गई ।  जबकि,  एक व्यक्ति ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।  यह वारदात कासगंज जिले के थाना क्षेत्र के गांव ध
डोलपुर की बताई जा रही है।  पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।   उधर, गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव डोलपुर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
    बताया जा रहा है कि यह वारदात ऑनर किलिंग की रंजिश में हुई है ।। मृतकों में पिता पुत्र और एक चाचा शामिल है। इस संबंध में एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।। उनमें से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  जबकि,  तीन आरोपी फरार बताए जा रहे है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।