गोरखपुर : बाबू जी ! हम तो फिरौती देने को तैयार ही थे। फिर मेरे बलराम को क्यों मार दिया। कलेजे को बेधता यह सवाल गोरखपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार से उस पिता का है जिसके बेटे को अपहरणकर्ताओं ने जहर का इंजेक्शन लगा कर मौत के घाट उतार दिया और पुलिस हाथ मलती रही।
उत्तर प्रदेश में दिनो-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार और वहां की पुलिस तंत्र के गाल पर करार तमाचा है। जहां, एक के बाद एक अपहरण, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं वहां के मुख्यमंत्री दंभ भरते हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।
मृतक बलराम के पिता महाजन ने बताया कि अपहरणकर्ताओं फोन उन्हें रात नौ बजे के करीब आखिरी बार आया था। महाजन ने कहा कि बाबू जी, हम अपहरणकर्ताओं को 20 लाख रुपये देने के लिए तैयार थे। उनसे कहा था कि पैसे ले लो और बेटे की जान बख्श दो। लेकिन, उन्होंने मेरे बेटे की हत्या कर दी। यह वेदना है एक बेबस बाप की। उस बेबस बाप की जो गंड़ा-बदमाशों के आगे घुटने टेक चुकी यूपी पुलिस और सरकार से बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाता रहा।
बोरो में मिला बलराम का शव, जहर का इंजेक्शन देने की आशंका
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बलराम की हत्या के बाद उसके शव को एक बोरे में ठूंस कर फेंका था। उसका शरीर नीला पड़ा था। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि उसे जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया है। एसएसपी कहा कहना है कि पुलिस एक-एक पहलू पर जांच कर रही है क्योंकि अपहरणकर्ता जानते थे कि पीड़ित परिवार एक करोड़ की फिरौती नहीं देसकता है, फिर भी वह एक करोड़ की मांग कर रहे थे। हलांकि पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know