लखनऊ - उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सनकी रिटायर्ड दारोगा के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दो भतीजों को गोलियों से भून दिया।  जिससे एक की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई।  जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्‍मी है।  जिसे सिविल अस्‍पताल प्रतापगढ़ में दाखिल करवाया गया है। यह घटना जिले के अंतू थाने के गांव बझान की बताई जा रही है। मृतक की पहचान संजय के रूप में बताई जा रही है। इस दौरान किसी ने आरोपी की  वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी। 

घटनाक्रम की देखें पूरी वीडियो

 प्रॉपर्टी विवाद में हुई वारदात
बताया जा रहा है कि आरोपी राम खेलावन कोरी का अपने भतीजों संजय और मनोज से पुस्‍तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। राम खेलावन मध्‍य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड थानेदार बताया जा रहा है।  गांववालों के मुताबकि पुराने मकान के बंटवारे को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ।  इस दौरान कारतूसों से भीरी बेट को कमर में बांधे रामखेलावन अपनी बंदूक से भतीजों पर फायर कर दिया।  गोली सीधे संजय के सीने में जा धंसी जिससे उसकी मौके पर ही मौत होगई। जबकि संजय का भाई मनोज ने भाग कर अपनी जान बचाई। 

जमीन पर गिरे लहुलुहान भतीजे के पास बंदूक लिए टहल रहा था रामखेलावन
गोलियों की आवाज सुन कर मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग घटना स्‍थल पर पहुंचे तो देखा कि रिटायर दारोगा संजय के शव के पास कमर में गोलियों वाली पेटी बांधे और हाथ में बंदूक लिए किसी वहशी की तरह टहल रहा था। 
गांव वालों ने आरोपित को पकड़कर हाथपैर बांधा, बुलाई पुलिस

मौके पर पहुंचे गांववालों ने आरोपी रामखेलावन को पकड़ लिया और उसके हाथपैर बांध उसकी बंदूक ले ली।  और थाना अंतू पुलिस को सूचित किया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि  संजय और मनोज को जिला अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही संजय बंबई से घर आया था।