लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में मात्र ₹2000 के लिए गोली चल गई।  बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे जो वहां विवाद सुलझाने पहुचे थे। लेकिन वे तमाशबीन बने रहे, हलांकि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
     मामले के अनुसार ₹2000 के लिए देवेश दुबे और हिदायत अली के बीच विवाद हो गया।  मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पुलिस बुलानी पड़ी इस बीच विराट कोहली की तरफ से आए लोगों में से किसी ने फायर कर दी गनीमत रही कि किसी को गाली नहीं  लगी।।  जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वहां पुलिस भी मौजूद थी   इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।   इस संबंध में देवेश दुबे ने थाना बेवर में हिदायत अली के खिलाफ केस दर्ज करवा दी ।। जिसके आधार पर पुलिस ने हिदायत अली सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है।
 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।