रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) वैश्विक महामारी कोरोना का जिले में प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं, कोरोना से बचाव के  जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने  जिले के सभी ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 10 से साय 5 बजे तक का गाइड लाइन जारी किया हुआ हैं।व साय 6 बजे से बेवजह.घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया हुआं है।

पुलिस करा रही,आदेश को  सख्ती से पालन
गाजीपुर के जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये आदेश को बाराचवर चौकी की पुलिस बखूबी पालन करा रहीं है।बाराचवर पुलिस चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी अपने पुलिस कर्मियों के साथ बाराचवर तिराहे बेवजह व वगैर मास्क के  घुम रहें लोगों पर सख्ती दिखाते हुए डांट डपट कर व कड़ी हिदायत देकर भगा दिया गया।तो वहीं तिराहे की सभी दुकाने पाच बजे बंद करा दिया गया और दुकानदारों को भी जिलाधिकारी के आदेशों की भी जानकारी दे दिया गया।
नियम का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्यवाई
बाराचवर चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी ने कहा की अगर कोइ भी आदेश का उल्लंघन करता है।उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई किया जायेगा।