लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार और अध्योध्या पहुंच पर भगवान श्री राम लला और हनुमानगढ़ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और बड़े सौभाग्य से यह समय आया है जब अध्योध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह बात उन्होंने अयोध्या से फेसबुक लाइव में कहा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री राममंदिर के लिए हजारों लोगों ने संघर्ष किया। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई और अब करोड़ों राम भक्तों का सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है।
श्री राम लला के दर्शन के बाद डिप्टी सीएम मौर्य कारसेवकपुरम् में साधु-संतों से मुलाकात की। मौर्य ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास को मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से एक लाख 51 हजार रुपये का चेक भी दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों की तरफ से दो लाख 51 हजार व अपने माता-पिता की तरफ से भी एक लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने देशविदेश में रहने वाले तमाम राम भक्तों से अनुरोध किया कि पांच को घर में दीप जला कर श्री राम मंदिर के शिलान्यास सामारोह में शामिल हों।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know