चंडीगढ़ : जब नशे का खात्मा करने वाले ही नशा बेचने लगे तब क्या करेंगे। कुछ इसी तरह का मामला पंजाब के बठिंडा जिले में सामने आया है। एसटीएफ ने नशा तस्करी के आरोप में सहायक थानेदार उसकी पत्नी और बेटे को हीरोइन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर धरा गया आरोपी बताया जा रहा है कि आरोपी सहायक थानेदार का बेटा नशा तस्करी के धंधे में काफी समय से संलिप्त था। उसके इस अनैतिक कार्य में उसका बाप सहायक थानेदार भी मदद करता था। इस संबंध में बठिंडा के डीएसपी गुरशरण सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने इतला की थी कि एक कार में हेरोइन लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बठिंडा -गोनियाना नेशनल हाईवे पर गांव खेड़ा में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार में महिला सहित तीन लोग सवार होकर आए। संदेह होने पर जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें बैठी महिला के पास से एक लिफाफा मिला जिसमें 121 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि हेरोइन बरामद करने के बाद पुलिस ने कार में सवार आरोपियों की पहचान कार सवार एएसआई राजेंद्र सिंह उसकी पत्नी कुलदीप कौर और बेटा हरप्रीत सिंह के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का बेटा दिल्ली से लाता था हेरोइन उन्होंने बताया कि आरोपी एएसआई राजेंद्र सिंह इस टाइम बठिंडा कीसर्किट हाउस गारद में तैनात है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी सहायक थानेदार ने बताया कि वह काफी समय से इस धंधे मे संलिप्त है। उसने बताया कि उसका परिवार दिल्ली से हेरोइन लेकर आता था और बठिंडा सहित आसपास के गांव में बेचते थे। फिलहाल आरोपी पुलिस वाला और उसके परिवार के ऊपर थाना नया वाला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहि है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।