रजनीश कुमार मिश्र ।बरेसर थाने क्षेत्र के भुपतीपुर गांव में इस समय अपराधी तांडव मचा रहें हैं।जिसे रोकने में बरेसर पुलिस की नाकामयाबी उजागर हो गई ।इसी गांव में लगातार ये तीसरा हमला है।जिससे वहां के ग्रामीणों में काफी भय बना हुआं है।
प्राप्त सुचना के मुताबिक शुक्रवार की रात भुपतीपुर गांव निवासी गंगा सागर शर्मा (45) भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ टिन सेड मे सो रहें थे।देर रात करीब बारह बजें हथियारों से लैस बदमाश पहुंचे और सो रहें गंगा सागर शर्मा के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।वहीं घायल के शोर मचाने पर परिवार वालो की नीद टुट गई,परिवार वालो ने देखा की खुन से लतपथ शागर शर्मा चारपाई पर पड़े हुए है।जिसे देख परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुन जब ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।वहीं ग्रामीणों की सहायता से परिवार के सदस्य घायल.को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत खराब होने पर डाक्टरो ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी सुचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पहुंच खोज बीन में जुट गई।और घायल से बात करने की कोशिश करने लगे लेकिन बात नहीं हो पाई।आप को बता दे की इससे पुर्व भी भुपतीपुर गांव मे ऐसा हमला किया जा चुका हैं।पुलिस ने बताया की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पन्द्रह पुलिस कर्मियों की एक निगरानी समिति बनाई गई है,जिसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होगी जो रात को ग्रामीणों के साथ गश्त की रिपोर्ट सीओ को भेजी जायेंगी।थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपियों की तलाश कि जा रही हैं,जल्द आरोपी पुलिस के पकड़ में होगे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know