रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर ।बरेसर थाने क्षेत्र के भुपतीपुर गांव में एक युवती घर के आगंन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सुचना के मुताबिक निकिता पुत्री विरेन्द्र प्रजापति रात्री में खाना खाने के बाद मां के साथ  कमरे में सोने चली गई 12 बजे के आस पास.जब जब चसकी मां की नीद खुली तो अपने पास निकिता को न पाकर उसके होश उड़ गये और वो इधर उधर  देखने लगी ।तभी आंगन में जाकर देखा तो निकिता आंगन में लगे जाली से फांसी के फंदे से लटक रहीं थी।इसकी सुचना परीजनों ने पुलिस को दि सुचना मिलते ही बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया सुबह होते ही पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आप को बता दे की निकिता बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।निकिता तीन भाई बहनो में.बीच की थी।वहीं परीजनों ने बताया की रात्रि में हम सभी लोग साथ मिलकर भोजन किये।वहीं निकिता अपने मां के साथ सोने चली गई .और हम लोग बाहर चले आये।वहीं बरेसर पुलिस ने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।