शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट...

 दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.
ब्यौहारी।दिनांक 28.07.19को सूचनाकर्ता कंधई लाल साहु पिता स्व0 रघवीर साहू उम्र 60 वर्ष निवासी भदियापुर थाना धाता जिला फतेहपुर उ.प्र. का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 19.06.19 को उसका लड़का अनिल साहु पिता कंधईलाल साहु उम्र 19 वर्ष का घर से पुना जाने कह कर निकला था जिसका पता तलाश करने पर पता चला की दिनाँक 20.06.19 को दोपहर करीब 12 बजे दिन ग्राम मऊ थाना ब्यौहारी में रामू चर्मकार के साथ देखा गया है। जिसकी तलाश ग्राम मऊ में कि गई। जिसका कोई पता नही चला मऊ से लापता हो गया है। सूचना पर गुम इंसान क्र0 63/19 दिनॉँक 28.07.19 कायम कर जांच तलाश कि जा रही थी। दौरान गुम इसान जांच तलाश के थाना के मर्ग क्र0 51/19 धारा 174 जाफौ जिसके अज्ञात मृतक पुरुष का शव ग्राम देवगांव इमलिहा टोला रेल्वे लाइन के पास गड्डे में पाया गया था । जो दिनाँक 27.06.19 को सूचनाकर्ता रामसोरित पटेल निवासी भोगिया टोला की सूचना पर मर्ग क्रमांक 51/19 धारा 174 जाफौ कायम हुआ था।
     गुम इंसान व मर्ग कि घटना आस – पास समय कि होने से मर्ग क्र0 51/19 के अज्ञात पुरुष के शव एवं कपड़ो कि पहचान गुम इंसान के फरियादी कंधई लाल साहु को तलब कर कराई गई। जो समानो की फोटो ग्राफी देख कर अपने पुत्र गुम इंसान अनिल साहु का फोटो व कपड़े,जूता, कड़ा, बेल्ट इत्यादि होना बताया । जिससे पुनः पूरक कथन लिया गया। जो अपने कथन पर बताया कि वर्ष 2019 में उसका भतीजा संतोष साहु ने ब्यौहारी रेल्वे लाइन फाउडेशन बनाने का ठेका लिया था जिस में गुम इंसान अनिल साहु तथा ग्राम झरौसी के बिहारी लाल चर्मकार रामपाल चर्मकार वगैरह साथ में काम करते थे । तथा अनिल साहु ग्राम झरौसी में भरत पटेल के यहा किराये का कमरा लेकर रहता था। और बिहारी लाल चर्मकार के घर आना जाना करता था। उसी दौरान अनिल साहु का बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार से संबंध बन गया। जिस पर अनिल साहु ने वर्ष 2019 माह अप्रैल में बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार को अपने साथ झरौसी से उत्तर प्रदेश ले जाकर लालगंज में किराये से मकान लेकर करीब 20 दिन रखा था बिहारी लाल चर्मकार के द्वारा अपनी पत्नी कविता कि गुमने कि रिपोर्ट करने पर पुलिस के द्वारा अनिल साहु के पिता को कहने परअनिल साहु ने दिनाँक कविता को 20 दिन बाद उसके मायके ग्राम तेदुआड़ भेज दिया था। दिनांक 19.06.2019 को पुनः अनिल साहु कविता को लेने ग्राम तेदुआड़ आया था। जो दिनाँक 20.06.19 से लापता हो गया। 
   फरियादी के कथन के आधार पर बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार को तलब कर पुछताछ कर कथन लिया गया जो बताई कि दिनाँक 20.06.19 कि रात्रि 10-11 बजे अनिल साहु उसे ग्राम देवरांव इमलिहा टोला रेलवे लाइन के पास मिला और साथ में चलने को कह रहा था उसी दौरान उसका पति बिहारी लाल चर्मकार तथा रामपाल चरमकार दोनों डण्डा लाठी लेकर आये और अनिल साहु को पकड़ कर लाठी डंडे से मारे हत्या कर लाश को गड्डे में फेक दिये। और इसे धमकी दिये कि किसी से बताना नहीं तो जान से मार देगे। इसी डर के कारण आज तक किसी को नही बताई थी। गुम इंसान के फरियादी कंधईलाल साहु तथा साक्षी कविता चर्मकार के कथन व मृतक कि फोटो कपड़े कड़ा, जूता , बेल्ट आदि कि पहचान से आरोपी बिहारीलाल उर्फ मुन्ना चर्मकार पिता चर्मकार उम्र 26 वर्ष ,रामपाल पिता श्यामसुन्दर, रामकुमार चर्मकार उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी झरौसी के विरुध प्रथम दृष्टिया अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध क्र0 494/20 धारा 302,201,34 ताहि पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त टार्च ,व डण्डा बरामद किये जाकर आरोपीगणो को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त जघन्य अन्धी हत्या का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक शहडोल सतेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा एस मैथ्यु , के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय भविष्य भासकर के कुशल मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक आशीष झारिया,सउनि जी.डी. तिवारी सउनि सी.बी. त्रिपाठी ,आरक्षक 31 मंलिकट्ट भट्ट आरक्षक 209 केदार सिह आरक्षक 490 अरशद खान, आरक्षक 238 अजय उपाध्याय कि सराहनीय भूमिका रही।