रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सावना गांव में मां और बेटी की मौत से कोहराम मच गया।प्राप्त सुचना के मुताबिक स्थानीय गांव निवासी श्याम दुलारी अपनी पन्द्रह वर्षीय पुत्री रिंकू के साथ खेत में घास काटने गई थी।तभी रिंकू घास काटते हुएं वहां लगे बीजली के खम्बे तक पहुंच गई।वहां लगे.पोल की .छरकी में करंट उतर रहां था, रिंकू  की छरकी के  चपेट मे आने से तड़पने लगी जिसे देख रिंकू की मां श्याम दुलारी उसे छुड़ाने के लिए पहुंची और वो भी करेन्ट के चपेटे में आ गई करेन्ट की चपेट मे आने से मां और बेटी की तत्काल मौत हो गई।जिसकी सुचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।वहीं इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दिया।सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनो शवो अपने कब्जे में लेकर  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।