रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) बरेसर थाने क्षेत्र के सिउरीअमहट के (बड़की बारी)
गांव में हुए विवाद मे मनबढ़ो ने एक अधेड़ को लाठी डंडो से पीट कर बुरी तरह घायल.कर दिया। सुचना मिलते ही परिजन.आननफानन मे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर लेकर आये जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त सुचना के मुताबिक सिउरीअमहट (बड़की बारी )निवासी हरे राम यादव पुत्र सिताराम यादव गांव मे हो रहें एक विवाद को सुलझाने गये थे।जहां मनबढ़ो ने सिताराम को ही लाठी डंडो से बुरी तरह.पीट कर घायल कर दिया।
परिजनो ने बताया की सीताराम यादव गांव मे हो रहें जक विवाद को सुलझाने गये थे।जहां गांव के ही मनबढ़ युवक गुड्डू पुत्र स्व विंध्याचल,राजकुमार यादव पुत्र राजनरायण यादव ,प्रिन्स यादव पुत्र राजनरायण यादव,श्याम नरायण यादव ,सुनील यादव ,अरविन्द यादव आदि ने हरे राम यादव को बुरी तरह पीट दिया। परिजनो के अनुसार मनबढ़ो ने घर मे घुस करमहिलाओं के साथ भी मार पीट किया ।और मौके से भाग गये।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know