jharokha news


शीतल प्रसाद गुप्त ब्यूरो
शीतल प्रसाद गुप्त ब्यूरो
बलिया।जिले के शिक्षा की क्षेत्र मे अग्रणी व वातानुकूलित क्लासेज व वाहन की सुविधा प्रदान करने वाला इकलौता विद्यालय सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र की ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी अकाडमी ,बंशीबाज़ार के छात्र-छात्राओ सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया। गणित वर्ग के सुशील कुमार ने 97 प्रतिशत अंक पा कर प्रथम स्थान तथा , यश राय ने 96.4 % अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में अंकिता सिंह ने 95.2 % ,वागर्थ दूबे ने 94.4 % तथा संदीप कुमार वर्मा ने 94.2 % अंक प्राप्त किया।वाणिज्य वर्ग में आँचल ने 96.2 % अंक प्राप्त कर के प्रथम एवं,आयुषी गुप्ता ने 96 % अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कंचन चौहान ने 95 % तृतीय स्थान और हर्षिता ने 94.6 % अंक प्राप्त कर के विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया।

jharokha news

विद्यालय जारी विज्ञप्ति के अनुसार जीव विज्ञान वर्ग में आर्यन जायसवाल ने 95.8 % अंक पाकर प्रथम स्थान एवं शशांक कुमार गुप्ता ने 95.4 % पाकर द्वितीय , सूरज राय ने 95.4 % , विकास उपाध्याय ने 95.2 % एवं आस्था ने 95 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विषय वार विषयों में हर्षिता ने अंग्रेजी विषय में 99 % ,वाणिज्य में आयुषी,कंचन एवं आँचल ने 95 % , अर्थशास्त्र में हर्षिता ने 96 % व्यावसायिक अध्ययन में आँचल और आयुषी ने 96 % अंक प्राप्त किये।इसी क्रम में फिजिक्स में सुशील ने 96 % केमिस्ट्री में भी सुशील ने 98 % ,बायोलॉजी में विकास उपाध्याय ने 96 % एवं फिजिकल में सुशील ने 100 % अंक प्राप्त कर के विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस बार के घोषित परिणाम में ज्ञान कुंज के पंजीकृत 182 छात्र - छत्राओं ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले का भी नाम रौशन किया।


विद्यालय के प्रबंधक श्री डा0 देवेन्द्र नाथ सिंह , विद्यालय के अध्यक्ष श्री ज्योति स्वरूप पाण्डेय,प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमति शीला सिंह ,लक्ष्मण चौहान,विकास मिश्र ,अरविन्द यादव,दिलीप पाण्डेय , रंजित शर्मा,आर.पी.सिंह,नीरज उपाध्याय ,प्रियंका त्रिपाठी,दीपक तिवारी,सुनील गुप्ता , साधना मौर्या, मनोज मौर्या , आदि शिक्षको ने छात्र- छत्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। Read more...