ब्यौहारी से मुकेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट....
ब्यौहारी- पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतीमा एस. मैथ्यू के मार्गदर्शन मे एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी भविष्य भास्कर के नेतृत्व में थाना देवलोंद पुलिस को बढ़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना देवलोंद अन्तर्गत दिनांक 08.07.2020 को फरियादी नन्दलाल सोनी निवासी ग्राम बिजहा थाना व्यौहारी के द्वारा थाना देवलोंद आकर रिपोर्ट लिखायी कि दिनांक 04.07.2020 को ग्राम सेजहरी थाना देवलोंद के जंगल में लिस्टर पारदी एवं उसके पुत्र जशवंत पारदी व उनके अन्य साथियों द्वारा मुझे, गोलू सोनी व मंगल चर्मकार को नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी पूर्वक दो लाख दस हजार रुपये ले लिये गये है। शिकायत पर थाना देवलोंद में अप.क्र. 131/2020 धारा 420,34 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकय को
दी गयी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित संज्ञान मे लेते हुये एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के नेतृत्व में थाना देवलोंद व थाना ब्यौहारी की सयुक्त पुलिस टीम तैयार कर घटना के खुलासे हेतु निर्देशित किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह थाना देवलोंद, आर. 687 धीरेन्द्र भदौरिया, आर.793 शांतिलाल, आर.591 शत्रुधन सेंगर, आर.338 सुखेन्द्र त्रिपाठी, आर.246 अनिल सिंह, आर. 31 मलिकंठ, आर.321 त्रिलोक सिंह एवं आर. 295 पुष्पेन्द्र सिंह, आर. 764 नारेन्द्र उपाध्याय एवं साइबर सेल शहडोल शामिल थे। घटना के खुलासे के लिये तैयार टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये लिस्टर पारदी को ग्राम छिदिया थाना बरही जिला कटनी से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तारी पर लिस्टर पारदी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया व हिसा बाट में मिले साठ हजार रुपये बरामद करा दिया । लिस्टर पारदी के साथ घटना में शामिल जशवंत पारदी व उसके साथी फरार है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे में सम्मलित टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know