लखनऊ - उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुर्गी चोरी  करने आए हथियारबंद एक बदमाश को ग्रामीणों ने पीटपीट कर मार डाला। 
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना जिले के थाना भोपा क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग की बतायी जा रही है।
   बताया जाता रहा है कि गांव नगला बुजुर्ग स्थित एक मुर्गी फार्म में लूटपाट के इरादे से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों का ग्रामीणों से संघर्ष हुआ। मुर्गी फार्म मालिक की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। इस एक बदमाश उनके हत्‍थे चढ़ गया, जबकि अन्‍य बदमाश मौके से फरार हो गए।  ग्रामीणों और बदमाश के बीच हुए संषर्घ बदमाश की मौत हो गई। 
 सूचना पा कर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्‍टमार्ट के लिए जिला अस्‍पताल भिजवा दिया।  इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही।  मारे गए बदमाश के पास से अवैध अस्‍लाह बरामद हुआ है।