लखनऊ ः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उन्नाव जनपद के दही पुलिस चौकी का है । यहां झाड़ियों में दो युवतियों की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।। हालांकि शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों की हालत देखकर पुलिस कयास लगा रही है कि यह शव 15 दिन पुराने हो सकते हैं ।
लखनऊ- कानपुर स्थित दही पुलिस चौकी को सूचना मिली कि हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पीछे झाड़ियों में दो युवतियों के शव पड़े हैं। मौके पर पुलिस टीम सहित पहुंचे कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र और क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव ने लोगों से शवों की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। अंततः दोनों शव को अंत्य परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह जिला अस्पताल उन्नाव भिजवा दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों युवतियों की उम्र 20 से 25 साल के करीब है । ऐसा लगता है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव यहां फेंक दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know