📌शेखर के बलिया में कुदरत की कहर
(शीतल निर्भीक/अबोध कुमार)
लखनऊ।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे शेखर के गृह जनपद बलिया की दो थाना क्षेत्रों में आज बुधवार को तेज आवाज के साथ आसमान से सीधे मौत की बारिश हुई जिससे खेतों में काम कर रहे दो महिला समेत तीन की जान चली गई।वहीं आठ गंभीर रुप से झुलस गए।जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सविता देवी (35)पत्नी नंद लाल,शीला कुमारी (19) पुत्री बीरन राम ग्राम चंदायर थाना मनियर सिकंदरपुर निवासी एवं रामसरीखा राजभर (30) पुत्र रामस्नेही ग्राम रामपुर मड़ई थाना भीमपुरा निवासी शामिल है।
बताया जाता है कि बलिया जिले की सिकंदरपुर थाना के महथापार गांव में आज बुधवार की देर शाम धान की रोपाई करते समय अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।जिससे खेत में काम कर रहे सविता पत्नी नंदलाल राम (35), शीला पुत्री बीरन राम (19), प्रीति पुत्री राजेंद्र राम (19),संगीता देवी पत्नी सुरेश राम (35),रीता देवी पत्नी मुन्नी लाल (32),लक्ष्मी देवी पत्नी बंशीधर (45),गुड़िया पुत्री विश्राम राम (20),कांति देवी पत्नी राधे श्याम राम (42),मोहनी पत्नी जवाहर राम (50),सत्य प्रकाश राम पुत्र मुरलीधर राम (19) बुरी तरह से झुलस गए। सभी महथा पार गांव में अनंत वर्मा के खेत में मजदूरी पर रोपनी कर रहे थे। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गए। सभी को पास के सिकंदरपुर सीएचसी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने सविता व शीला को मृत घोषित कर दिया।जबकि आकाशीय बिजली से झुलसे सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव में परिजनों के करुण विलाप से हर किसी का सीना फट पड़ा। उक्त दर्दनाक घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर सा दिया है।पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की तैयारी तेज कर दी।
बलिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मड़ई गांव में आज बुधवार की दोपहर तेज आवाज के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी।इस दौरान खेत में मेंड़ बांध रहे युवा किसान रामसरीखा राजभर (28) पुत्र रामस्नेही की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया।जिसकी थोड़ी देर बाद खेत में ही मौत हो गई।जिससे परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रामसरीख राजभर (28) अपने खेत में धान कि रोपाई के लिए मेंड़ बना रहा था। इसी बीच करीब तीन बने तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी और उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तय परीक्षण के जिला मुख्यालय भेज दिया।
भृगुनगरी के धरती पर छा गई मातम
खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि जब आकाशीय बिजली गिरी तो चारों तरफ अंधेरा छा गया था। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि अचानक क्या हो गया। जब तक चेतना जगी तो खेत में मौजूद हर मजदूर का शरीर बुरी तरह से झुलस सा गया था। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सभी खेत से भागने लगे जबकि साथ काम कर रहे दो महिला मजदूर खेत में ही पड़े हुए थे।बाद में उन्हें खोजते हुए जब लोग खेत में पहुंचे तो दोनों की मौत हो गई थी।कुदरत के इस कहर से भृगुनगरी के ग्रामीण अंचल मे जगह-जगह छा गई मातम।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know