शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी  
लखनऊ।देश के लोकप्रिय भूतपूर्व पीएम चंद्रशेखर के समधी व वरिष्ठ समाजसेवी इं.वीरेंद्र सिंह का मंगलवार की सुबह अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 86 वर्ष के थे।बलिया जिले की सीयर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष व भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर श्री आलोक सिंह ने बताया कि उनके बड़े पिता इं. वीरेंद्र सिंह जी का बुधवार की सुबह 11 बजे सरयू नदी के तट किनारे तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार होगा। बताया कि इंजीनियर साहब का निधन उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के श्वसुर और प्रधान आलोक सिंह के बड़े पिता इं. वीरेंद्र सिंह का पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब चल रहा था। जिनका कोलकोता में ही इलाज चल रहा था। इस दौरान कैंसर होने की पुष्टि के बाद कुछ दिनों पूर्व ही परिजनों से जिद कर वे अपने पैतृक गांव आएं थे और अपने पैतृक गांव पर ही उन्होंने सुबह करीब साढ़े 8 बजे अंतिम सांस ली। 1969 में श्री सिंह ने कोलकोता में राजपुत इंजीनियर कंपनी की स्थापना किया था और 1980 से पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के साथ राजनीति में भी कदम से कदम मिलाकर चलते रहे है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के करीबी रहे वीरेंद्र सिंह की दोस्ती बाद में रिश्तेदारी में बदल गई। वे अपने पीछे दो पुत्र आनंद कुमार सिंह व शरद कुमार सिंह, एक पुत्री सुधा सिंह समेत नाती पोता से भरा पूरा परिवार छोड़़ गए है। सूचना मिलते ही सभी परिजन व रिश्तेदार घर पर जुटने लगे।