रजनीश कुमार मिश्र , गाजीपुर - वैश्विक महामारी कोरोना पुरे देश में.बढ़त बनाया हुआं हैं। लाख उपाय के बावजूद भी इस बीमारी पर ब्रेक नहीं लग रहां आये दिन प्रदेश के हर एक जिलें से बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं।
जिसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर उत्तर प्रदेश के हर एक जिलें में कोरोना टेस्ट करवा रही हैं ।ताकी बढ़ते कोरोना पर रोक लगाई जा सके।
इसी के तहत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भी कोरोना महामारी को रोकने के लिए रोज कोरोना जांच किया जा रहा हैं।ताकि जिलें में बढ़ रहें कोरोना को रोका जा सके ।

बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया जांच , मिले सात पाजिटिव
जिले में बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए तेजी के साथ जांच अभियान चलाया जा रहां हैं।ताकि कोरोना वैश्विक महामारी को रोका जा सके इसी के तहत गाजीपुर जिले के हर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोबीड एनटिजन किट से जांच किया जा रहा हैं।गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले बाराचवर सामुदायिक केन्द्र पर भी कोरोना जांच किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह व लैब टैक्नीशियन (एलटी) डाक्टर चन्द्रशेखर यादव संयुक्त रुप से बताया की यहां जाच तीन दिनो से किया जा रहां हैं।एलटी चद्रशेखर यादव ने बताया की अब तक हुए जांच में पुरे बाराचवर ब्लाक से  क्षेत्र से 323लोगो का एनटिजन कीट द्वारा जांच किया जा चुका हैं।अब तक किये जांच में 7, पाजिटिव मरीज मिले हैं ।डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की ये जांच प्रतिदिन किया जायेगा ।

भरवाया जा रहा शपत पत्र
चिकित्साधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया की जांच में पाजिटिव मिले मरीजों को सपत पत्र भरवाकर होम आईसोलेशन किया जा रहां है या तो कोबीड सेंटर भेज दिया जा रहा  हैं।एक सवाल के जबाब में डाक्टर श्री सिंह ने बताया की पाजिटिव मिले मरीजों को तुरंत अलग कर दिया, जा रहा हैं और उनके संपर्क में आये व्यक्तियों को बुलाकर उनकी भी जांच किया जा रहां हैं।
*आशा कर्मियों को भी लगाया गया, अभियान में*
चिकित्साधिकारी नवीन कुमार  सिंह ने बताया की आशा कर्मियों को भी इस अभियान में लगाया गया हैं।आगे उनहोंने कहा की हर एक गांव में आशा कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रिनिंग व प्लस आक्सी मिटर द्वारा जांच किया जा रहा हैं।

Click Here Download Now Jharokha Apk