कोरोना महामारी को लेकर सूबे के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देश पर पंजाब सरकार के उप चेयरमैन मोहम्मद गुलाब की देख रेख जरुरत मंद लोगो को राशन वितरण किया गया:-राष्ट्रीय जनता दल जिला मुखी विपिन कुमार गुप्ता


मनोज दूबे, लुधियाना : कोरोना महामारी (कोविड-19)को लेकर पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिशा निर्देश पर मिशन फ़तेह पर पंजाब सरकार के उप चेयरमैन मोहम्मद गुलाब (पंजाब बैकवर्ड क्लासेज लैंड एंड फाइनेंस कॉर्पोरेसन)के पूरी तरह सहयोग से लुधियाना के वार्ड नं-22-के शेरपुर राष्ट्रीय जनता दल के जिला मुखी विपिन कुमार गुप्ता की देख रेख मे जरुरत मंद लोगो को राशन वितरण किया गया।इस मौके पर विनोद कुमार, अलाउद्दीन अंसारी,बाबु राम यादव,जैनुल हक, संजय कुमार, आदि लोग की उपस्थित रहे।इस दौरान जिला मुखी विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि सूबे के मुख्य मंत्री के दिशा निर्देश पर मुहम्मद गुलाब का भरपूर सहयोग मिला।और मिलता रहेगा।उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन का कार्यक्रम चलता रहेगा।तब तक लुधियाना में कोई भी गरीब परिवार भूखा नही सोयेगा।और राशन वितरण का काम लगातार जारी रहेगा।