![]() |
| शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी |
लखनऊ।उत्तर-प्रदेश के बलिया जिले का सर्वश्रेष्ठ व अग्रणी विद्यालय ज्ञानकुंज सीनियर सेकेण्ड्री एकेडमी बंशीबाजार के छात्र- छात्राओ ने भी सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना दबदबा कायम रखा।विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 97.4 प्रतिशत अंक पाकर सूरज मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।आयुष कुमार गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा सौरभ कुमार गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विषयवार विषयों में गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरज मौर्य ने विद्यालय तथा जिले दोनों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।एक बार पुनः विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में विद्यालय का नाम गौरवांवित हुआ है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री डा0 देवेन्द्र नाथ सिंह ,प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय, अध्यक्ष श्रीज्योति; स्वरूप पाण्डेय द्वारा परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया तथा अभिभावकों को बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह ,नेहा तिवारी, निशा तिवारी, साधना वर्मा,नर्मदा गुप्ता,अनिल शर्मा,सुशील चतुर्वेदी, बबलू राजभर चंदन राजभर, अमजद ,एके0पाण्डेय,विनय आदि समस्त विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया एवम् उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्ग दर्शन किया ।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts,plese let me know